तिल्दा नेवरा में 50 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, 17 गांवों के बच्चे सीख रहे डिजिटल स्किल्स

तिल्दा नेवरा। दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन एवं राजपूत एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हिरमी के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए 50 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना और उन्हें डिजिटल तकनीक की बुनियादी जानकारी प्रदान करना है।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर और टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रायोगिक तरीके से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, टाइपिंग, ड्राइंग सॉफ्टवेयर, डिजिटल शिक्षा एवं अन्य तकनीकी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें आसपास के करीब 17 गांवों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर नई तकनीकी कौशल सीख रहे हैं।

संस्था के पदाधिकारी तनमय सिंह राजपूत ने बताया कि यह पहल पिछले पांच वर्षों से लगातार निःशुल्क रूप से संचालित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें डिजिटल युग के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है।

स्थानीय लोगों ने इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक कदम बताया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *