सलमान खान के काला हिरण केस पर बनी फिल्म ‘Kaala Hiran’ विवादों में, रिलीज पर उठे सवाल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर आधारित एक नई फिल्म ‘Kaala Hiran: The Battle for Legacy’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस फिल्म के रिलीज होने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह फिल्म Fire Fox Films के बैनर तले बनाई गई है और इसे अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में काला हिरण शिकार केस, कोर्टरूम ड्रामा और उसके बाद जुड़े विवादों के साथ-साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एंगल को भी दिखाने का दावा किया गया है।

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक किरदार को स्नाइपर राइफल के साथ दिखाया गया है, जो सलमान खान से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका टीज़र 20 जून को रिलीज किया जा सकता है।

फिल्म के निर्माण को लेकर पहले ही विवाद शुरू हो गया है, क्योंकि मेकर्स ने इसे सीधे तौर पर सलमान खान के ब्लैकबक केस से जोड़कर प्रचारित किया है। आमतौर पर ऐसी फिल्मों को “प्रेरित घटनाओं पर आधारित” बताया जाता है, लेकिन यहां सीधे वास्तविक केस का उल्लेख किया गया है।

गौरतलब है कि 1998 में जोधपुर के कांकणी गांव में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। इस मामले में सलमान खान कई बार अदालत में पेश हो चुके हैं और यह केस अभी भी कानूनी प्रक्रिया में है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलेगी या नहीं, और अगर मिलेगी तो क्या यह बिना विवाद के रिलीज हो पाएगी। फिल्म को लेकर कानूनी और सामाजिक विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *