झारखंड: अवैध संबंध विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची । रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए मो. तनवीर अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंधों और विवादित टिप्पणियों के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों मो. जावेद अख्तर और मोहम्मद इजाज उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मो. जावेद अख्तर ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। बताया गया कि मृतक तनवीर अंसारी का जावेद की मां के साथ कथित प्रेम संबंध था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर मोटरसाइकिल के लोहे के लेग गार्ड से तनवीर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान रांची के RIMS अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *