IPL 2026 के सबसे बड़े विनर बने वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसे मिला कौन-सा अवार्ड

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का सीजन रोमांच, रिकॉर्ड और शानदार प्रदर्शनों के नाम रहा। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। वहीं व्यक्तिगत पुरस्कारों की बात करें तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए सबसे ज्यादा अवार्ड जीतकर सुर्खियां बटोरीं।

वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव ने गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का सम्मान हासिल किया।

चार बड़े अवार्ड जीतकर छाए वैभव

वैभव सूर्यवंशी का दबदबा सिर्फ ऑरेंज कैप तक सीमित नहीं रहा। उन्हें आईपीएल 2026 का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। इसके अलावा उन्होंने सुपर स्ट्राइकर ऑफ द ईयर और सुपर सिक्स अवार्ड भी अपने नाम किए।

पूरे टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 237.3 रहा, जो सीजन में सर्वश्रेष्ठ था। वहीं उन्होंने 72 छक्के लगाकर सुपर सिक्स अवार्ड जीता और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

रबाडा ने जीती पर्पल कैप

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 विकेट अपने नाम किए और पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

पंजाब किंग्स को मिला फेयर प्ले अवार्ड

प्लेऑफ में जगह नहीं बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स को खेल भावना और अनुशासन के लिए फेयर प्ले अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मनीष पांडे का कैच बना सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच

कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के मुकाबले में मनीष पांडे द्वारा लिया गया शानदार कैच ‘कैच ऑफ द सीजन’ चुना गया। उनके इस कैच ने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया था।

सिराज और साई सुदर्शन भी रहे अव्वल

गुजरात टाइटंस के मोहम्मद सिराज ने पूरे सीजन में 172 डॉट गेंदें फेंककर इस श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। वहीं साई सुदर्शन ने 75 चौके लगाकर सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज का सम्मान अपने नाम किया।

IPL 2026 अवार्ड्स विनर्स लिस्ट

अवार्ड विजेता
IPL 2026 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी (776 रन)
पर्पल कैप कगिसो रबाडा (29 विकेट)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द ईयर वैभव सूर्यवंशी (स्ट्राइक रेट 237.3)
सुपर सिक्स अवार्ड वैभव सूर्यवंशी (72 छक्के)
फेयर प्ले अवार्ड पंजाब किंग्स
कैच ऑफ द सीजन मनीष पांडे
सबसे ज्यादा डॉट बॉल मोहम्मद सिराज (172)
सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन (75)

आईपीएल 2026 में जहां आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने व्यक्तिगत उपलब्धियों के मामले में पूरे सीजन पर राज किया। चार बड़े अवार्ड जीतकर उन्होंने खुद को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्टार साबित कर दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *