कॉकरोच जनता पार्टी पर RSS का रिएक्शन: जेन-Z पर कही बड़ी बात, लोकतंत्र पर जताया भरोसा

देश | ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मुद्दे पर संघ के नेता सुनील आंबेकर ने कहा कि भारत का Gen-Z बेहद आशावादी है और उसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरा भरोसा है।

RSS ने स्पष्ट किया कि भारतीय युवा संवैधानिक ढांचे के भीतर रहकर काम करते हैं और लोकतंत्र में विभिन्न विचारों और आवाजों का समायोजन पूरी तरह संभव है।

सुनील आंबेकर ने कहा कि भारत में पारदर्शी चुनाव व्यवस्था और खुला मीडिया सिस्टम मौजूद है, जिसमें सोशल मीडिया भी शामिल है। ऐसे में भारत के युवाओं को किसी भी बाहरी आंदोलन मॉडल की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के Gen-Z को अपने संविधान और लोकतंत्र पर अटूट विश्वास है।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दल और संस्थाएं पर्याप्त रूप से सक्षम हैं और किसी भी संस्था को कमजोर नहीं माना जा सकता। उनके अनुसार, भारतीय लोकतंत्र में हर विचार और भावना को जगह देने की क्षमता है, इसलिए लोगों को इस व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखना चाहिए।

गौरतलब है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अपने अनोखे नाम, डिजिटल कैंपेन और सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण हाल के दिनों में चर्चा में है। संगठन का दावा है कि उसका उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूत करना और सरकार को जवाबदेह बनाना है। इसका सोशल मीडिया हैंडल पहले भारत में ब्लॉक किया गया था, जिसके बाद नया अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से शुरू किया गया, जिसे लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *