महंगाई का झटका: मुंबई में CNG के दाम बढ़े, 86 रुपये प्रति किलो हुआ नया रेट

मुंबई | मुंबई  और आसपास के इलाकों में CNG उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। शनिवार (30 मई) से लागू नई दरों के तहत CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब इसका खुदरा मूल्य 84 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम में भी 50 पैसे प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं।

यह बढ़ोतरी मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लागू है, जिससे लाखों वाहन चालकों पर सीधा असर पड़ेगा। खासकर ऑटो, टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च में वृद्धि होने की आशंका है।

Mahanagar Gas Limited के अनुसार, यह बढ़ोतरी गैस की खरीद लागत में अचानक आई वृद्धि के कारण की गई है। कंपनी ने सभी डीलरों को नई दरों की जानकारी लागू करने के निर्देश दिए हैं।

पिछले कुछ हफ्तों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे आम उपभोक्ताओं और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। ऑटो यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण किराए में संशोधन की जरूरत भी महसूस की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *