सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ का रफ कट दिखाकर लिया अनोखा फैसला, सुभाष घई ने कहा – “Must Watch Film”

मातृभूमि | सुभाष घई, कबीर खान, सूरज बड़जात्या और डेविड धवन के सामने सलमान खान ने अपनी फिल्म मातृभूमि का रफ कट स्क्रीन किया, जो उनके 35 साल लंबे करियर में पहली बार हुआ। इस खास स्क्रीनिंग का मकसद था फिल्म के फाइनल कट को बेहतर बनाने के लिए अनुभवी फिल्ममेकरों की राय लेना।

स्क्रीनिंग में सलमान खान के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी मौजूद थे। रितेश देशमुख ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया।

सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का रिव्यू साझा करते हुए इसे A Must Watch Film बताया। उन्होंने लिखा कि फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की भावनात्मक कहानी पर आधारित है और इसमें देश और परिवार के प्रति सैनिकों के जज़्बात को शांति और सम्मान की थीम पर दिखाया गया है।

फिल्म का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा रीशूट किया जा चुका है, जिसमें 200 बैकग्राउंड आर्टिस्ट के साथ एक डांस सीक्वेंस भी शामिल है। ईद-उल-अधा पर ‘मैं हूं’ गाने का रीप्राइज़ वर्जन भी रिलीज किया गया।

हालांकि, मातृभूमि की सिनेमाघरों में रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है, लेकिन फिल्म की इस अनूठी स्क्रीनिंग और अनुभवी फिल्ममेकरों के सकारात्मक रिव्यू ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *