रायपुर एक्सप्रेस-वे पर अवैध कट को लेकर बवाल: विकास उपाध्याय ने PWD अधिकारियों पर FIR की मांग की

रायपुर | पंडरी सिटी सेंटर मॉल के सामने एक्सप्रेस-वे पर अवैध रूप से नया मार्ग खोले जाने को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने विरोध जताया और संबंधित PWD अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। उपाध्याय ने कहा कि इस कार्य से सड़क दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था की संभावना बढ़ गई है।

विकास उपाध्याय ने बताया कि 5 दिसंबर 2017 के शासन नोटिफिकेशन में स्पष्ट निर्देश थे कि एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर कोई नया रास्ता नहीं खोला जाएगा। बावजूद इसके, कुछ अधिकारियों ने निजी लाभ के लिए नियमों की अनदेखी की। उपाध्याय ने कहा कि यह कार्य निजी बिल्डरों और रसूखदार लोगों के साथ मिलीभगत में किया गया है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। साथ ही, एक्सप्रेस-वे पर खोले गए अवैध मार्ग को तुरंत बंद कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उपाध्याय की मांगों का समर्थन किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *