हजारों फीट की ऊंचाई पर यात्री को हार्ट अटैक, एयर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु से दिल्ली  | बेंगलुरु से दिल्ली जा रही Air India Express की एक फ्लाइट में 80 वर्षीय यात्री को अचानक हार्ट अटैक आने के बाद विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। समय रहते मेडिकल सहायता मिलने से यात्री की जान बचा ली गई।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AI-2418 गुरुवार शाम 5:25 बजे बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान अचानक एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई गई। स्थिति गंभीर होते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी।

इसके बाद विमान को तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। रात करीब 10:45 बजे फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद डॉक्टर्स की टीम ने यात्री को तुरंत मेडिकल सहायता दी, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। फ्लाइट में कुल 128 यात्री सवार थे।

खराब मौसम से भी प्रभावित हुई उड़ानें

इधर खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। IndiGo की हैदराबाद से जगदलपुर जा रही फ्लाइट 6E-7104 को खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा।

यह फ्लाइट गुरुवार दोपहर 2:51 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी, लेकिन जगदलपुर में खराब मौसम के चलते विमान लैंड नहीं कर पाया। इसके बाद पायलट ने विमान को वापस हैदराबाद ले जाने का फैसला किया। करीब ढाई घंटे बाद शाम 5:15 बजे विमान सुरक्षित रूप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा। फ्लाइट में 79 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए गए हैं। एयरलाइन ने बाद में उड़ान रद्द कर दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *