Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत सुसाइड थी या मर्डर इसके लिए सीबीआई के जांच अधिकारियों ने प्रश्नों की लंबी-चौड़ी लिस्ट को तैयार किया है।
Twisha Sharma Case Updates:मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश किया गया है। उनके साथ बेटे समर्थ सिंह को बी कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि बीते दिन सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शाम सीबीआई उन्हें मेडिकल जांच के लिए भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस लेकर गई। इस पूरे मामले में आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की 5 दिन की रिमांड की मांग की गई है।
बता दें कि शुक्रवार को सुबह समर्थ सिंह का भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। जिसके बाद उसकी रिमांड को बढ़ाया जा सकता है। रिमांड के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है।