जांजगीर-चांपा | जांजगीर-चांपा जिले में आकस्मिक आपदा के दो अलग-अलग मामलों में राज्य सरकार द्वारा कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम करमंदी निवासी सुमेश कुमार गहरे की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद उनकी पत्नी रेखा गहरे को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार, तहसील पामगढ़ के ग्राम चेऊडीह निवासी संजय टंडन की लू लगने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी संगीता टंडन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
प्रशासन द्वारा दोनों प्रभावित परिवारों को राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।