बरकेला जलाशय नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 3.80 करोड़ मंजूर, 285 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों को बड़ी राहत देते हुए बरकेला जलाशय योजना की नहरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 80 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

यह योजना विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत संचालित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नहरों के जीर्णोद्धार के बाद जलाशय की रूपांकित सिंचाई क्षमता 285 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रभावी रूप से बहाल हो सकेगी। वर्तमान में 254 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता की कमी महसूस की जा रही थी, जिसकी भरपाई इस परियोजना से होगी।

राज्य शासन ने योजना के कार्यों को पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। माना जा रहा है कि नहरों के सुधार से किसानों को खरीफ और रबी दोनों सीजन में बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *