केरल में मंत्रिमंडल विभागों का बंटवारा: सतीशन संभालेंगे 35 विभाग, रमेश चेन्निथला बने गृह मंत्री

तिरुवनंतपुरम |  केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह सहित कुल 35 विभाग अपने पास रखकर सरकार की ‘सुपर बॉस’ वाली भूमिका तय कर ली है।

सीएम सतीशन ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा कि उनके और यूडीएफ द्वारा अपनाए गए धर्मनिरपेक्ष रुख में कोई बदलाव नहीं होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को गृह मंत्रालय और विजिलेंस विभाग सौंपे गए हैं, साथ ही उन्हें तीन अन्य विभागों का प्रभार भी मिला है। IUML के पीके कुन्हालीकुट्टी को उद्योग, आईटी और कपड़ा मंत्रालय सहित 7 विभाग मिले हैं। केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ को बिजली और पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बने के. मुरलीधरन, देवासम विभाग भी उनका प्रभार है। रोजी एम. जॉन उच्च शिक्षा विभाग संभालेंगे, जबकि ए. पी. अनिल कुमार को भूमि और राजस्व विभाग मिला। शिक्षा के नए मंत्री शम्सुद्दीन होंगे।

10 साल बाद वाम मोर्चे को सत्ता से हटाकर सत्ता में लौटे सतीशन ने सोमवार (18 मई 2026) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने राज्यपाल **राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर** से शपथ ली।

विशेषज्ञों के अनुसार, मुख्यमंत्री का 35 विभागों का नियंत्रण यह संकेत देता है कि राज्य की नीतियों और मुख्य फैसलों में सीएम कार्यालय (CMO) की भूमिका बेहद मजबूत होगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *