रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद विभाग ने 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों को नए प्रोजेक्ट और जिलों में तैनात किया गया है। कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में स्थानांतरित किया गया, जबकि अन्य को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्थानांतरण सूची में रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर और बीजापुर जिले शामिल हैं।
इस कदम से विभागीय कार्यों में सुचारू संचालन और परियोजनाओं की बेहतर निगरानी की उम्मीद जताई जा रही है।