गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विशेष समिति गठित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | जिले में पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष समिति का गठन किया है। यह समिति सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित की गई है।

जारी आदेश के अनुसार समिति की अध्यक्षता जिला कलेक्टर करेंगे, जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा समिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगर पालिका, पर्यावरण विभाग के अधिकारी और पर्यटन शाखा के नोडल अधिकारी भी शामिल हैं।

समिति की जिम्मेदारियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन की निगरानी करना, बड़े अपशिष्ट उत्पादकों (बुल्क वेस्ट जनरेटर) पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना, विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करना और नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना शामिल है। समिति प्रत्येक पखवाड़े अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजेगी।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जिले में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *