The WONDERfools | OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक नई कोरियन सीरीज जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। एक्शन, कॉमेडी और सुपरपावर के अनोखे कॉम्बिनेशन वाली The WONDERfools रिलीज होते ही दर्शकों की पसंदीदा सीरीज बन गई है और भारत में तेजी से ट्रेंड कर रही है।
8 एपिसोड वाली यह K-Drama सीरीज इस वक्त नेटफ्लिक्स इंडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। खास बात यह है कि इसका हिंदी डब वर्जन भी उपलब्ध है, जिससे भारतीय दर्शकों के बीच इसका क्रेज और बढ़ गया है।
सुपरपावर वाले अनाड़ी हीरो की कहानी
‘The WONDERfools’ की कहानी साल 1999 के दौर पर आधारित है, जब पूरी दुनिया Y2K बग को लेकर डरी हुई थी। सीरीज की कहानी हासोंग नाम के एक शांत शहर के आसपास घूमती है, जहां कुछ साधारण और अजीबोगरीब लोगों को अचानक सुपरपावर्स मिल जाती हैं।
लेकिन ट्विस्ट यह है कि ये लोग प्रोफेशनल सुपरहीरो नहीं होते, बल्कि आम इंसान होते हैं जिन्हें अपनी शक्तियों को संभालना भी ठीक से नहीं आता। यही बात इस सीरीज को बाकी सुपरहीरो शोज से अलग बनाती है।
अपराधियों से भिड़ते हैं ‘अतरंगी सुपरहीरो’
कहानी में मजेदार मोड़ तब आता है जब ये अनाड़ी सुपरहीरो मिलकर अपने शहर को अपराधियों और बड़ी साजिश से बचाने के मिशन पर निकलते हैं। धीरे-धीरे ये लोग शहर के बड़े विलेन का पर्दाफाश करते हैं और आम लोगों के बीच असली हीरो बन जाते हैं। दमदार स्टारकास्ट और 90s का नॉस्टेल्जिया
सीरीज में Park Bo-gum, Kim So-hyun और Oh Jung-se जैसे लोकप्रिय कोरियन सितारे नजर आ रहे हैं।
90s के नॉस्टेल्जिया
90s के नॉस्टेल्जिया, हल्के-फुल्के हास्य और साइंस-फिक्शन के मिश्रण ने इस शो को दर्शकों के बीच खास बना दिया है। लगातार आ रही गंभीर साइ-फाई सीरीज के बीच ‘The WONDERfools’ को एक फ्रेश और एंटरटेनिंग विकल्प माना जा रहा है।