चीन में 5.2 तीव्रता के भूकंप से तबाही: 13 इमारतें ढहीं, कई लोग मलबे में फंसे

चीन |  सोमवार तड़के  दक्षिणी चीन के लिउझोऊ शहर और आसपास के क्षेत्रों में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और चीन की भूकंप एजेंसी ने भूकंप की  तीव्रता 5.2 मैग्नीट्यूड  और  गहराई लगभग 8 किलोमीटर  बताई है। विशेषज्ञों के अनुसार, कम गहराई वाला भूकंप सतह पर ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

स्थानीय समयानुसार रात 12:21 बजे आए झटकों के कारण कई इमारतें ढह गईं और लोग मलबे में दब गए। सरकारी मीडिया और समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के प्रभाव से 13 इमारतें पूरी तरह से ढह गईं । राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया, जिसमें अब तक 7,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इस प्राकृतिक आपदा में अब तक  2 लोगों की मौत  और  एक व्यक्ति लापता  होने की पुष्टि हुई है। मलबे में फंसे  4 घायल लोगों  को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि किसी की जान को फिलहाल खतरा नहीं है। राहत की बात यह है कि प्रभावित क्षेत्र में संचार, बिजली, पानी और गैस की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और सड़क यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा है।

रात में शुरू हुए  रेस्क्यू ऑपरेशन  में 315 से अधिक आपातकर्मी, 51 फायर और रेस्क्यू वाहन, पुलिस और मेडिकल टीमें मलबे में फंसे लोगों को बचाने में जुटी हैं। स्थानीय प्रशासन ने अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द नुकसान और हताहतों का सही आंकड़ा जुटाया जाए और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाए।

भूकंप के तेज झटकों को देखते हुए **रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है**। रेल लाइनों और बुनियादी ढांचे की मजबूती को परखा जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा जांच के कारण ट्रेनों के संचालन में देरी हो सकती है और यात्रियों को परिवहन संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *