कल गुरुवार को दोपहर बाद कलेक्टर सौरभ कुमार तिल्दा पहुँचे व आमजनों की समस्याएं सुनी

तिल्दा नेवरा, तिल्दा तहसील कार्यालय में गुरुवार को जनदर्शन राजस्व शिविरका आयोजन किया गया इस शिविर में रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार शामिल हुए |इस मौके पर कलेक्टर ने  शिविर में आए  लोगो से मुलाकात की और उनकी समस्याओ  सुना और निराकरण किया| कुछ आवेदनों पर तहसीलदार और एसडीएम को तत्काल निराकरण करने के आदेश दिए।कलेक्टर को दिए गए ज्यादातर आवेदन राजस्व से संबंधित थे। छतौद के ग्रामीणों ने  वहाँ के राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को शासकीय करने की मांग सहित जनहित के कई मुद्दों को बताया। जहाँ कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया। छेत्र के उद्योगों द्वारा सीएसआर मद से विकास कार्य करवाने का ज्ञापन दिया। वार्ड 19 के बड़े तालाब की सन्दर्यीकरन की मांग की। वही कलेक्टर सौरभ कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गायत्री मन्दिर के पास स्थित बुधवारी बाजार में कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर दुकाने संचालित की जा रही है तो उसकी तत्काल जांच कराकर कार्यवाही कर बाजार को वापस पुराने स्थान पर लाया जाएगा।
कलेक्टर से मिलने भारी संख्या में ग्रामीण जन भी अवस्थित होकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। ग्राम खम्हरिया के राजगोड़ परिवार द्वारा भी उपस्थित होकर अपनी बात कही गई।
इस अवसर पर एसडीएम प्रकाश टंडन, तहसीलदार सरिता मड़रिया, सीएमओ जी डी डहरिया, सीईओ राजेन्द्र पांडेय आदि भी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *