तमिलनाडु: विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, 144 वोटों से बनी बहुमत सरकार

चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। मुख्यमंत्री विजय के समर्थन में कुल 144 वोट पड़े, जबकि विरोध में केवल 22 वोट रहे। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने वाले विधायकों में AIADMK के 25 बागी विधायक भी शामिल हैं।

मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके (DMK) ने सदन से वॉकआउट किया। वोटिंग के दौरान 5 विधायक (PMK 4 और BJP 1) गैरमौजूद रहे।

फ्लोर टेस्ट पास होने के बाद विजय सरकार के बने रहने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार सेक्युलर तरीके से, घोड़े की रफ्तार से काम करेगी, न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी

पृष्ठभूमि:

  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को हुए और नतीजे 4 मई 2026 को आए।
  • पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही TVK पार्टी 108 सीटों पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी।
  • विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है, जिससे TVK 10 सीटें से बहुमत से कम रह गई थी।
  • कांग्रेस (5 विधायक), CPI, CPM, VCK और IUML ने विजय सरकार को समर्थन दिया।
  • विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। इसके बाद 10 मई 2026 को विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

इस तरह विजय सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर तमिलनाडु में स्थिर सरकार बनने का मार्ग सुनिश्चित कर लिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *