नारायणपुर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान

नारायणपुर | मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप नारायणपुर जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम गोहड़ा, ग्राम पंचायत मालिंगनार और जनपद पंचायत नारायणपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना था।

शिविर में ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। अधिकारियों को हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध सेवा प्रदाय और समस्याओं के संवेदनशील निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

शिविर की प्रमुख विशेषताएं:

  • राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
  • मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया गया।
  • ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत की, जिनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया गया।
  • समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के रूप में व्हीलचेयर वितरित की गई। हितग्राहियों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर के माध्यम से शासन ने यह संदेश दिया कि सभी योजनाएं अंतिम लाभार्थी तक पहुंचें और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *