धुरंधर 2025 | साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म को इसकी दमदार कहानी और एक्शन के साथ-साथ गानों के लिए भी खूब सराहा गया। खास तौर पर फिल्म का आइटम सॉन्ग “शरारत” दर्शकों में जबरदस्त हिट साबित हुआ और रिलीज के बाद यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छाया रहा।
अब इसी सुपरहिट गाने का भोजपुरी वर्जन इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
भोजपुरी अंदाज में रिक्रिएट
भोजपुरी कलाकार मृत्युंजय कुमार ने गाने को सिर्फ कुछ लाइनों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पूरे गाने को भोजपुरी अंदाज में पेश किया। मूल धुन वही रखी गई है, लेकिन बोल और प्रस्तुति में भोजपुरी फ्लेवर जोड़ दिया गया है। यही वजह है कि यह वर्जन लोगों को नया और मजेदार लग रहा है।
सोशल मीडिया में धमाल
इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस भोजपुरी वर्जन ने महज दो दिनों में जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया। वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 56 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके अलावा वीडियो पर लगभग 1,000 से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।
यूजर्स लगातार इस भोजपुरी वर्जन की तारीफ कर रहे हैं और इसे इंटरनेट पर वायरल बना रहे हैं।
रिकॉर्ड बनाने की संभावना
बॉलीवुड गानों का भोजपुरी वर्जन बनाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ‘शरारत’ के इस नए भोजपुरी वर्जन को जिस तरह प्यार मिल रहा है, उसने इसे वायरल कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह गाना और कितने रिकॉर्ड अपने नाम करता है।
इस गाने की लोकप्रियता ने यह साबित कर दिया है कि सुपरहिट हिंदी गाने भोजपुरी वर्जन में भी दर्शकों को उतना ही लुभा सकते हैं।