WhatsApp Plus लॉन्च, मिलेगा शानदार कस्टमाइजेशन फीचर्स, कीमत होगी प्रीमियम

नई दिल्ली: WhatsApp ने अब WhatsApp Plus नाम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेवा लॉन्च कर दी है। इस नए वर्जन के आने से आपके मौजूदा नॉर्मल WhatsApp पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जो जैसा चल रहा है, वैसा ही चलता रहेगा।

WhatsApp Plus मेटा की ओर से लॉन्च किया गया है और यह पुराने नकली वर्जन से बिल्कुल अलग है, जो प्ले स्टोर पर पहले दिखाई देते थे। यह सुविधा फिलहाल कुछ चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है और WhatsApp Business अकाउंट के लिए नहीं है।

WhatsApp Plus की कीमत:

भारत में इसकी कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। यूरोप में इसका सब्सक्रिप्शन 2.49 यूरो (लगभग 280 रुपये) प्रति माह है। पड़ोसी पाकिस्तान में इसकी कीमत 229 पाकिस्तानी रुपये तय की गई है।

WhatsApp Plus में क्या मिलेगा:

* चैट स्क्रीन को अपने मन मुताबिक कस्टमाइज करने के विकल्प।
* प्रीमियम एनिमेटेड स्टीकर पैक, कुल 18 स्टीकर।
* 14 अलग-अलग ऐप आइकन, मिनिमल से लेकर चमकदार डिज़ाइन तक।
* 20 चैट पिन करने का ऑप्शन (नॉर्मल वर्जन में केवल 3)।
* चैट में सिंगल थीम लगाने का विकल्प।
* 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन जैसे Flutter, Tempo, Ripple, Quest, Drum, Murmur, Flux, Meadow, Bubble और Carnival।

एनालिस्ट के मुताबिक, WhatsApp Plus इंस्टाग्राम या X के सब्सक्रिप्शन मॉडल जैसा है। इसका मतलब यह नहीं कि इससे कोई नया फीचर जैसे ब्लू टिक मिलेगा। यह केवल ऐप को कस्टमाइज करने और यूज़र एक्सपीरियंस को प्रीमियम बनाने के लिए है।

WhatsApp Plus का उद्देश्य यूजर्स को अपनी चैटिंग दुनिया को और भी रंगीन और व्यक्तिगत बनाने का मौका देना है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *