CM साय असम शपथ ग्रहण में शामिल, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज असम में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह रायपुर लौटकर शाम 6 बजे से 10 बजे तक भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और लगभग 5:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।

भाजपा की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रायपुर पहुंचे हैं। अन्य पदाधिकारियों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय और अखिलेश सोनी शामिल होंगे। कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव, और अन्य सदस्य बैठक में भाग लेंगे। बैठक में कार्यसमिति के एजेंडों पर चर्चा कर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *