रायपुर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री ने 75 साल पहले मंदिर पुनर्निर्माण का ऐतिहासिक अवसर मनाया

 रायपुर | राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल कनेक्शन के माध्यम से सोमनाथ मंदिर की पूजा-अर्चना का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 75 साल पहले आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हुआ था, और इसे देशभर में “स्वाभिमान पर्व” के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर पर कई बार आक्रमण हुए, लेकिन श्रद्धालुओं और पुजारियों के बलिदान ने इसे सुरक्षित रखा।

श्री साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा मंदिर पुनर्निर्माण के ऐतिहासिक योगदान को याद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर जोर देते हुए बताया कि भोरमदेव महादेव मंदिर को 148 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है और राज्य में माता कौशल्या की जन्मभूमि सहित अन्य तीर्थस्थलों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या दर्शन का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से भाईचारा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *