केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला: के.सी. वेणुगोपाल होंगे CM, 75-80% विधायकों का समर्थन मिला

केरल। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस केरल में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन राज्य में अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था। सूत्रों के अनुसार, सांसद राहुल गांधी की पहली पसंद  के.सी. वेणुगोपाल  हैं। दिल्ली में हुई निजी बैठक में राहुल ने सीधे वेणुगोपाल से मुलाकात की और पार्टी जल्द ही सीएम घोषणा कर सकती है।

वेणुगोपाल फिलहाल अलाप्पुझा लोकसभा सीट  से सांसद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के 63 विधायकों में 75-80% ने वेणुगोपाल को समर्थन दिया है। उनके सीएम बनने के बाद इरिक्कूर से चुनाव जीते  सनी जोसेफ अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं और वेणुगोपाल यहां से विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे।

सीनियर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला  ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में सीएम का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां मोदी-शाह जैसा सिस्टम नहीं है।”

इस बीच, वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला, हालांकि बाद में तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और सहयोगी दल IUML तथा केरल कांग्रेस (जोसेफ) ने सतीशन को समर्थन दिया।

राज्य में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है, पार्टी ने 140 में 63 सीटें  जीती हैं। LDF की हार के बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *