पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन: ममता बनर्जी की कुर्सी हटाई, शुभेंदु अधिकारी के लिए नई व्यवस्था

पश्चिम बंगाल  | पश्चिम बंगाल विधानसभा के गलियारे शनिवार को एक ऐतिहासिक बदलाव के गवाह बने। मुख्यमंत्री के प्रतिष्ठित कक्ष से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी हटा दी गई, जिस पर वे पिछले 13 वर्षों से बैठती आ रही थीं।

राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के फर्नीचर और आधिकारिक चिह्न हटाए गए हैं और नए मुख्यमंत्री के लिए कक्ष में आवश्यक व्यवस्था की गई है। ममता बनर्जी की कुर्सी अब नेता प्रतिपक्ष के कमरे में रखी गई है।

नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को शपथ ग्रहण किया। अधिकारियों ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी पुराने मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग नहीं करेंगे, और उनके लिए मुख्यमंत्री कक्ष में अलग से कुर्सी लगाई गई है।

एक अधिकारी ने कहा, “कुर्सी सिर्फ फर्नीचर नहीं है, यह सत्ता का प्रतीक होती है। हर नेता की अपनी पसंद और सुविधा होती है।”

इसके साथ ही ममता बनर्जी के पुराने कमरे की आधिकारिक नामपट्टिका भी हटा दी गई है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *