केरल |मलयालम सिनेमा अपनी सादगी और बेहतरीन कहानियों के लिए हमेशा से प्रसिद्ध रहा है, और साल 2026 में इस शैली की सबसे बड़ी हिट बनी है ‘वाझा 2’। महज 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय को दर्शकों और आलोचकों ने बेहद सराहा, और इसका IMDb रेटिंग 8.3 है। अब, फिल्म का OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना दर्शकों के लिए इसे घर बैठे देखने का मौका लेकर आया है।
‘वाझा 2’ की सफलता दर्शाती है कि अगर कहानी दमदार और अभिनय उत्कृष्ट हो, तो बजट छोटी होने के बावजूद भी फिल्म बड़े स्तर पर सफलता हासिल कर सकती है।