तमिलनाडु में TVK सरकार गठन की राह पर: VCK और IUML ने दिया समर्थन, राज्यपाल का केरल दौरा रद्द

तमिलनाडु | तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण मोड़ आ गया है। तमिल क़ॉन्ग्रेस (TVK) को वी.सी.के (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का समर्थन प्राप्त हो गया है। इस समर्थन के साथ ही टीवीके के पास बहुमत संख्या 118 के पार हो गई है, जिससे विजय जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के क़रीब पहुंच गए हैं।

राज्यपाल से मिली जानकारी के अनुसार, उनका शाम 7:10 बजे केरल जाने का दौरा रद्द कर दिया गया है। इससे पहले टीवीके और सीपीएम के नेता राज्यपाल से मिलकर विजय के लिए समय लेने आए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि राज्यपाल के पहले से कार्यक्रम तय हैं। अगर दौरा रद्द नहीं होता, तो सरकार गठन की प्रक्रिया अधर में लटक सकती थी।

सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल से विजय पिछले कुछ दिनों में तीन बार मिल चुके हैं और हर बार उन्होंने सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया, लेकिन राज्यपाल ने इसे स्वीकार नहीं किया। अब, यह संभावना है कि समर्थन पत्रों के साथ विजय राजभवन में जमा कर देंगे और सरकार गठन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

वीसीके और IUML दोनों पहले से ही डीएमके के सहयोगी रहे हैं। उनके औपचारिक समर्थन के बाद बहुमत संख्या 120 तक पहुँच गई है, जिससे विजय तमिलनाडु की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

वहीं, राज्यपाल आर्लेकर तमिलनाडु और केरल दोनों के गवर्नर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। केरल में भी यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाने की कोशिशें कर रहा है।

तमिलनाडु की राजनीति फिलहाल एक फिल्मी ट्विस्ट की तरह मोड़ पर है, जहां हर कदम पर सस्पेंस बना हुआ है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *