सरके चुनर’ विवाद: NCW के सामने पेश हुईं नोरा फतेही, मांगी लिखित माफी, अनाथ लड़कियों की शिक्षा का उठाएंगी खर्च

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष पेश हुईं। मामला उनकी आने वाली फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ के बोलों से जुड़े विवाद का है। NCW ने इस मामले में उन्हें समन जारी किया था।

NCW के सामने क्या हुआ :

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान नोरा फतेही ने विवाद पर खेद जताया और लिखित माफीनामा सौंपा।

 

नोरा का बयान:

“एक कलाकार होने के नाते, मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए माफी मांग ली है। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।”

सामाजिक जिम्मेदारी:

नोरा ने कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया है।

गाने पर क्यों मचा बवाल:

‘केडी द डेविल’ मूल रूप से कन्नड़ भाषा की फिल्म है, जिसे हिंदी समेत 4 अन्य भाषाओं में डब किया गया है।

रिलीज डेट:

गाने का हिंदी वर्जन 15 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था।

विरोध:

रिलीज के बाद इसके बोलों और फिल्मांकन को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी आपत्ति जताई गई।
एक्शन :

विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया, हालांकि यह कुछ अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहा।

टीम की माफी  से जुड़े गीतकार, गायक और निर्देशक भी पहले ही माफी मांग चुके हैं।

संजय दत्त भी पेश हो चुके हैं ‘केडी द डेविल’ के इसी गाने के विवाद में पिछले महीने अभिनेता संजय दत्त भी NCW के सामने पेश हुए थे।

संजय दत्त ने क्या किया:

उन्होंने लिखित माफीनामा सौंपा और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 50 आदिवासी लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया।

भविष्य की कसम: संजय दत्त ने कहा कि आगे से वे ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसमें महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका हो।

महिला आयोग सख्त :

NCW ने इस तरह के कंटेंट पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग का कहना है

निगरानी :  मनोरंजन के नाम पर परोसी जाने वाली किसी भी आपत्तिजनक सामग्री पर गंभीरता से नजर रखी जाएगी।

कार्रवाई: जरूरत पड़ने पर संबंधित पक्षों को तलब किया जाएगा और उचित कार्रवाई के लिए सिफारिशें की जाएंगी।

सलाह: आयोग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और फिल्म इंडस्ट्री दोनों को महिलाओं की गरिमा से जुड़ी प्रस्तुति में जिम्मेदारी बरतने की सलाह दी है।

फिलहाल ‘केडी द डेविल’ को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्रिएटिव टीम के कई सदस्य पहले ही माफी मांग चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *