महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन

जेठा शक्ति के शासकीय कालेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, शपथ एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन तथा विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सक्ती-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति के राजनीति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26/ 11/ 2021 को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ पी आर कठौतिया विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) तथा नोडल अधिकारी (रेड रिबन क्लब) के द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत के साथ अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया गया
तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार , महानदी हे अपार” की प्रस्तुति कुमारी भुनेश्वरी साहू बीएससी भाग -3 ,छाया देवांगन बीएससी भाग- 3 एवं कुमारी गंगा मंहत बीए भाग -1 के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया और पूजा श्रीवास बीएससी भाग -1, चंद्रप्रभा सोनी एवं वैदेही श्रीवास बीएससी भाग -3 के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत की गई ।इसके पश्चात डॉक्टर ए के चतुर्वेदी प्राचार्य महोदय द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई और संविधान के प्रस्तावना का वाचन करवाया गया इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए के चतुर्वेदी , वरिष्ठ प्राध्यापक यू एन कुर्रे, डॉ डी पी पाटले , डॉ शकुंतला राज,प्रो पी सिदार, प्रो अजय कुमार देवांगन, प्रो विजय देवांगन, महेंद्र कुमार यादव, कु सीमा साहू , विश्वंत कुमार ध्रुव, डॉ हरिशंकर प्रसाद, कोमल प्रसाद दास, कांता प्रसाद पटेल तथा कृष्ण कुमार अनंत अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ पी आर कठौतिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए छात्र छात्राओं को संविधान दिवस पर विचार रखने के लिए निम्नलिखित विद्यार्थियों को आमंत्रित किए- आकाश कुमार यादव एम ए प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान,कु श्रेया कुर्रे ,बीएससी भाग -1, अंजलि साहू, लकेश्वरी पटेल बीएससी भाग -3, लंबोदर प्रसाद साहू, वीरेंद्र कुमार गिरी, बी ए भाग -3, अंजू प्रधान,बबली बरेठ, देवकी उरांव, रोशनी महिलांगे, जमुना साहू ,मनीषा यादव और श्याम कुमार टंडन सभी एम ए राजनीति विज्ञान , तृतीय सेमेस्टर , दुर्गा सिदार , शीतम रानी बीए भाग -2 ने अपने विचार रखें तत्पश्चात राजनीति विज्ञान विभाग के व्याख्याता महेंद्र कुमार यादव ने संविधान के संबंध में अपने विचार रखें

अंत में कार्यक्रम में अपना विचार रखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए के चतुर्वेदी ने कहा कि संविधान केवल राजनीति विज्ञान के छात्रों के ही विषय नहीं हैं, बल्कि हम सबके जीवन शैली के विषय है और होना चाहिए। इसलिए हम सभी को संविधान के बारे में अवगत होना चाहिये,संविधान दिवस पर महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका परिणाम इस प्रकार रहा -प्रथम स्थान -अंजलि साहू बीएससी भाग -3,द्वितीय स्थान -लकेश्वरी पटेल बीएससी भाग- 3
तृतीय स्थान संयुक्त रूप से- आकाश कुमार यादव एम ए राजनीति तथा नेहा पटेल बीएससी भाग- 1 एवं सांत्वना पुरस्कार – मुकेश कुमार गोड़ ,बीएससी भाग -3 रहे,उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्याम कुमार टंडन ,लखेश्वरी पटेल ,भुवनेश्वरी साहू ,डिगेश कुमार लहरे, मानी कुमार साहू ,पुष्पेंद्र कुमार जोगी ,आकाश कुमार यादव, कपिल देव ,सईम कदीर ,पूजा श्रीवास ,गंगा महंत, राहुल कुमार, यशवंत कुमार का विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर 200 छात्र -छात्राएं उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम के संचालक डॉ पी आर कठौतिया ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए प्राचार्य महोदय की अनुमति से कार्यक्रम का समापन किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *