निमार्णाधीन ब्रीज में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। मानिकपुर एसईसीएल खदान के निमार्णाधीन ब्रीज में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। प्रमोद पवार ने लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम चना पत्र दर्ज कराया यह M/S. PD MAHESHWARI BILASPUR में बतौर अभियंता काम है इसका कम्पनी का काम मानिकपुर एसईसीएल माईनस के अंदर निर्माणाधीन ब्रीज का काम चल रहा है जिसका देखरेख यह स्वयं करता है।

उक्त निर्माणाधीन ब्रीज के पास 4.10.2024 के रात 01.00 बजे से 02.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 32 एम०एम० का पुराना इस्तेमाली सरिया वजनी करीबन 1.744 टन कीमती करीबन 35,000 रूपये लगभग को चोरी कर ले गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी का आवेदन पत्र में प्रथम दृष्टया धारा सदर का अपराध घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

01. बुधवार रोहिदास पिता महेत्तर रोहिदास उम्र 35 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर।

02. संतराम रोहिदास पिता महेत्तर रोहिदास उम्र 30 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला।

03. संदीप यादव पिता सावन लाल यादव उम्र 21 वर्ष सा० दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर।

04. दिलावर दिवाकर पिता स्व० राम खिलावन दिवाकर उम्र-32 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर।

05. राज कुमार जाटवर पिता जय कुमार जाटवर उम्र-31 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

06. विक्की राज जांगड़े पिता रामजी जांगड़े उम्र 30 वर्ष सा० दादरखुर्द बंजरंग मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *