छ.ग.शासन के निर्देश पर 5 नवम्बर पारंपरिक गोवर्धन पूजा को पूरा प्रदेश में स्थानीय निकायों व्दारा गौठान दिवस के रूप में मनाया गया

शिवरीनारायण— छ.ग.शासन के निर्देश पर 5 नवम्बर पारंपरिक गोवर्धन पूजा को पूरा प्रदेश में स्थानीय निकायों व्दारा गौठान दिवस के रूप में मनाया गया इसी तारतम्य में टेम्पल सिटी शिवरीनारायण के अस्थायी गौठान मंड़ी प्रांगण में नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी के नेतृत्व में बड़े धुमधाम से गोवर्धन पूजा कर गौठान दिवस मनाया गया । गाय के गोबर से गौरी-गणपति एवं गोवर्धन पर्वत बनाया गया था और उसका आचार्य नवीन शर्मा व्दारा वेद मंत्रों का उच्चारण कर विधि विधान से पूजा अर्चना कराया गया तत्पश्चात गौमाता की पूजा कर उन्हे भोजन कराया गया । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी तिवरी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए गोवर्धन का आशय गौवंश की बृध्दि होना बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में गौवंश की बृध्दि के लिए शासन स्तर पर कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रहे हें जिसमें गोधन न्याय योजना और गौठान को महत्वपूर्ष योजना बताया और उन्होने कहा कि इस योजना से गौपालकों को आर्थिक लाभ तो हो ही रहा है साथ ही गौमाता के प्रति लोगों में श्रध्दा भी बढ़ रहा है उन्होने नगर व क्षेत्र के किसानों को गौमाता के सुखा चारा हेतु पैरा दान में देने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम को नवागढ़ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शत्रुघन दास महंत ने भी संबोधित किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ) रामकुमार पटेल एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव राईस किंग खुटे सहित नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पार्षद मनोज तिवारी ,नगर पंचायच उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव , पार्षद शिवशंकर सोनी , रेवतीरमण केशरवानी , निरंजन कश्यप , लक्ष्मण चौहान , वरिष्छ कांग्रेस नेतारामलाल यादव , सरोज सारथी नगर व क्षेत्र के गौपालकगण , जनप्रतिनिधि नागरिकगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *