शक्ति शहर के सत्य विद्या परिवार द्वारा मां शांति लक्ष्मी बरपाली वाली का महा मंगल पाठ 11 नवंबर को

11 नवंबर की सुबह भव्य निशान यात्रा सहित संगीतमय महा मंगल पाठ का होगा आयोजन
सक्ति– शक्ति शहर के सत्य विद्या परिवार द्वारा सारंग एवं श्रीधा के जन्मदिन के अवसर पर 11 नवंबर को मां शांति लक्ष्मी बरपाली वाली के महा मंगल पाठ का एक दिवसीय आयोजन किया गया है, जिसमें 11 नवंबर की सुबह 9:00 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर कोरबा रोड शक्ति से निशान यात्रा निकल कर सत्य विद्या वाटिका शक्ति पहुंचेगी, जहां दोपहर 2:00 बजे से मां शांति लक्ष्मी बरपाली वाली का महा मंगल पाठ का आयोजन होगा, जिसमें संबलपुर उड़ीसा के प्रसिद्ध भजन गायक अरुण सिन्हा एवं जमशेदपुर टाटा के पूजा झा एवं संतोष झा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे, 11 नवंबर को सत्य विद्या परिवार द्वारा आयोजित मां शांति लक्ष्मी बरपाली वाली के इस महा मंगल पाठ को लेकर आयोजक परिवार के सदस्यों ने सभी महिलाओं को निशान यात्रा कार्यक्रम एवं महा मंगल पाठ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है, उल्लेखित हो कि माता शांति लक्ष्मी जी का भव्य मंदिर उड़ीसा प्रदेश के बरपाली शहर में स्थापित है, तथा माता शांति लक्ष्मी के इस मंदिर की भव्यता एवं इसकी धार्मिक मान्यताएं भी पूरे देश में चारों ओर फैली हुई हैं,11 नवंबर को होने वाले महा मंगल पाठ को लेकर आयोजक परिवार भी तैयारियों में जुटा हुआ है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *