तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की मौत

कोरबा। कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर गुरुवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी (CG 12 AK 6775) सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। भारी वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी थी। इधर हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। देर रात पुलिस ने समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि भद्रापारा के रहने वाले अशोक सोनी (60) कुसमुंडा से बालको जा रहे थे, तभी कुसमुंडा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। इधर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इधर जानकारी मिलते ही सर्वमंगला चौकी और कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *