गरियाबंद जिले में पहले दिन 9942 ने लगवाया टीका

गरियाबंद। कोविड-19 महामारी से बचने तथा संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान चलाया। इसके पहले दिन बुधवार को शाम 5ः30 बजे तक जिले में 9942 हितग्राहियों ने कोविड का टीका लगाया। अभियान के पहले दिन ही लोगों में उत्साह रहा और बड़ी संख्या में लोग टीका लगाने आगे आए।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनआर नवरत्न से बताया कि जिले में टीकाकरण महाभियान के लिए 212 टीमें लगाई गई हैं। इसमें पहले दिन छुरा विकासखंड में 41 टीकाकरण सत्र में 1230 लोगों को टीका लगाया गया। देवभोग में 28 टीकाकरण सत्र में 1500 लोगों को टीका लगाया गया। फिंगेश्वर में 48 टीकाकरण सत्र में 2052 लोगों को टीका लगाया गया। गरियाबंद में 21 टीकाकरण सत्र में 290 लोगों को टीका लगाया गया। इसी प्रकार मैनपुर में 74 टीकाकरण सत्र में 4870 लोगों को टीका लगाया गया। डा. नवरत्न ने यह भी बताया कि विकासखंडों के कई टीकाकरण सत्र में संध्या 5ः30 बजे के बाद भी टीकाकरण जारी था। स्वास्थ्य अधिकारी ने दूसरे दिन भी इसी तरह उत्साह से टीका लगवाने की अपील की है। टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने जिले का समस्त स्वास्थ्य अमला व समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, स्काउट गाइड, रेडक्रास सोसाइटी के समस्त स्वयंसेवी, जन-प्रतिनिधि, धार्मिक गुरु, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रभावशील व्यक्ति भी सहयोग में सामने आए। इस दौरान सीएमएचओ डा. नवरत्न और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. रीना लक्ष्मी द्वारा देवभोग विकासखंड सत्र सुपेबेड़ा व मैनपुर विकासखंड का भ्रमण कर टीकाकरण की गतिविधियों का अवलोकन किया और कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *