93.71 को पहली और 85.17 प्रतिशत को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

बिलासपुर। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर के साथ 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण चल रहा है। जिले में 24 अप्रैल तक(सभी आयु वर्ग में) 93.71 प्रतिशत को पहली और 85.17 का दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 13.97 प्रतिशत सतर्कता डोज ले चुके हैं। बावजूद इसके कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने मास्क अनिवार्यता कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को संक्रमण से बचने नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। इस संबंध में सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने बताया कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को कोविड नियमों का पालन कर धीमा किया जा सकता है। इसमें मास्क पहनना और हाथों को साबुन से बार-बार धोना या सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है। जिला अस्पताल एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले लोगों से कोविड नियमों का पालन करने के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण करवाने की सलाह दी जा रही है। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ बीमार पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

जिले में टीकाकरण की स्थिति
जिला कंसल्टेंट हमित कश्यप ने बताया कि लोगों कोरोना से सुरक्षित रखने में टीकाकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिले में अब तक सभी आयु वर्ग के 14.36 लाख लोगों को प्रथम डोज लग चुकी है। 13.05 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। वहीं, 30,249 लोगों को सतर्कता खुराक लगाई गई है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया है या ऐसे लोग जिन्होंने सभी डोज नहीं लगवाएं हैं, वे जल्द से जल्द कोविड का टीका लगवाएं। इस तरह वे खुद भी सुरक्षित होंगे और संक्रमण को रोकने में मदद करेंगे।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *