9 से 15 अगस्त तक का पंचांग:इस सप्ताह में 6 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अगस्त के दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी सावन सोमवार से हो रही है। ये सावन का तीसरा सोमवार रहेगा। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की परंपरा है। इसके अगले दिन मंगलवार को देवी पार्वती की विशेष पूजा के लिए व्रत रखा जाएगा। जिसे मंगला गौरी कहा जाता है। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ये व्रत शादीशुदा महिलाएं खासतौर से करती हैं। इसके बाद बुधवार को हरियाली तीज का व्रत रहेगा। इसके अगले दिन यानी गुरुवार को दूर्वा गणपति व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद रविवार को भानू सप्तमी का व्रत रहेगा। इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जयंती भी रहेगी।

इसके साथ ही ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। इस सप्ताह 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे। जिनमें खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए 4 दिन रहेंगे, वहीं सिर्फ वाहन खरीदारी के लिए गुरुवार शुभ रहेगा।

9 से 15 अगस्त तक का पंचांग
9 अगस्त, सोमवार – श्रावण शुक्लपक्ष, प्रतिपदा, श्रावण सोमवार
10 अगस्त, मंगलवार – श्रावण शुक्लपक्ष, द्वितीया, सिंधारा दोज
11 अगस्त, बुधवार – श्रावण शुक्लपक्ष, तृतीया, हरियाली तीज
12 अगस्त, गुरुवार – श्रावण शुक्लपक्ष, चतुर्थी, दूर्वा गणपति व्रत
13 अगस्त, शुक्रवार – श्रावण शुक्लपक्ष, पंचमी, नागपंचमी
14 अगस्त, शनिवार – श्रावण शुक्लपक्ष, षष्ठी
15 अगस्त, रविवार – श्रावण शुक्लपक्ष, सप्तमी, भानू सप्तमी

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

11 अगस्त, बुधवार – रवियोग, शुक्र का कन्या राशि में परिवर्तन 12 अगस्त, गुरुवार – वाहन खरीदारी का विशेष मुहूर्त 13 अगस्त, शुक्रवार – रवियोग, वाहन खरीदी का विशेष मुहूर्त 14 अगस्त, शनिवार – सर्वार्थसिद्धि योग 15 अगस्त, रविवार – त्रिपुष्कर योग

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *