आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 दिवसीय पौधारोपण अभियान की शुरुआत

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 दिवसीय पौधारोपण अभियान की शुरुआत 02 अक्टूबर 2021 को की गई थी। उसके बाद हर महीने की 19 से 25 तारीख एंंव 02 मई 05 जून 26 जुलाई विशिष्ट तिथियों के साथ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर समापन हुआ।। आपको बता दें कि बचेली में वन, जल संरक्षण समिति ने 26 जुलाई 2019 को इस लघुवन की शुरुआत की थी। जहां एक ओर मानव जीवन की ओर बढ़ता हुआ जलवायु परिवर्तन का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर जागरूक लोगों के प्रयास भी जारी है। जो कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के नाम से पौधारोपण कर रहे है।

 

इसके अलावा समिति की एक सदस्य नंदिनी दीक्षित एक पेड़ शहीदों के नाम जैसी मुहिम को भी लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर के पाड़ा पुर ग्राम स्थित लघु वन आमोद अरण्य को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिल चुकी है। बीते वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आयोजित पर्यावरण सम्मेलन कॉप26 में इस आमोद अरण्य की लघु फिल्म ने सम्मेलन की एक प्रतियोगिता अर्थ बीट चैलेंज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। समिति के सदस्य नंदिनी दीक्षित ने अप्रैल 2022 में आयोजित पर्यावरण युवा संसद में भी भाग लिया था। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस पर पौधारोपण का कार्यक्रम समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ किया गया। जोरदार बारिश के बीच सभी का उत्साह देखने वाला था। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। झंडा फहराने के बाद वृक्षों को रक्षासूत्र बांध कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्य्क्ष आजाद सक्सेना, महासचिव जितेंद्र चौधरी , व्यापारी संघ से हरीश शर्मा , भाजपा बचेली मंडल के महामंत्री कामो कुंजाम वन जल संरक्षण समिति के अध्यक्ष संदीप दीक्षित, सचिव अमलेंदु चक्रवर्ती , उपाध्यक्ष सुमीत सरकार ,अशोक पाल नन्दी ,तारक साहा , किशोर जाल , डॉ बैरागी संगनी महिला समिति की अध्य्क्ष शीला साहू , अन्नु जायसवाल, सीमा दीक्षित शामिल रहे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *