गुब्बारा फुला रहा था 6 वर्षीय बच्चा, हो गई मौत

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां लापरवाही के चलते एक बच्चे की जान चली गई. पुलिस ने कहा कि मामला नंदनवन क्षेत्र के स्वराज विहार कॉलोनी का है. यहां 6 वर्षीय एक बच्चे की गुब्बारा गले में फंसने से मौत हो गई. वही पुलिस के एक अफसर ने कहा कि सोमवार शाम साढ़े चार बजे बच्चा घर के बाहर गुब्बारे के साथ खेल रहा था. तभी गुब्बारा फुलाते वक़्त वह उसके गले में फंस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा. परिवार वालों ने बच्चे के गले से गुब्बारा निकालने का प्रयास भी किया मगर वे विफल रहे.
फिर तुरंत बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नंदनवन पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *