क्या भारत में कोरोना महामारी एक बार फिर पलटवार करने जा रही है। 12 मार्च को सामने आए (पिछले 24 घंटों) मरीजों की संख्या को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में भारत में कोरोना के 524 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या 113 दिनों के बाद इस स्तर पर पहुंची है।
इससे पहले नवंबर 2022 में एक दिन में 500 से अधिक मामले दर्ज हुए थे। बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गई है।
भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,781 हो गई है। रविवार को केरल में एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
वहीं कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 4,46,90,492 हो गया है। बता दें, भारत में कोरोना की शुरुआत केरल से हुई थी। चीन से लौटे छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।