51वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2022 में केवीएस किरंदुल के 5 विद्यार्थियों ने किया प्रतिनिधित्व

 किरंदुल. केंद्रीय विद्यालय संगठन की 51वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2022 में केवीएस किरंदुल के 5 विद्यार्थियों जानवी साहू, दृष्टि मिश्रा, तनीशा मांडी, राधे साक्षी, आशुतोष शर्मा ने प्रतिनिधित्व कर शाला एवं किरंदुल को गौरवान्वित किया है। इसी तरह से एक भारत श्रेष्ठ भारत और कला उत्सव संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विगत दिनों बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9वी से 12वी तक के संकुल स्तरीय चित्रकला, गायन एवं नृत्यकला प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के मध्य केंद्रीय विद्यालय किरंदुल के 5 विद्यार्थियों ने रीजनल प्रतियोगिता के लिए स्थान अर्जित किया है। छतीसगढ़ के प्रदेश मुख्यालय रायपुर में 5 नवम्बर को क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय विद्यालय किरंदुल के चयनित 5 विद्यार्थी सम्भाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। रायपुर में चयनित होने के पश्चात राष्ट्रीय स्तर का आगामी प्रतियोगिता देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होगी। जगदलपुर में आयोजित सम्भाग स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय किरंदुल की कक्षा 9वीं की अनन्या यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन में अभ्युदय नारायण वैष्णव एवं आयुषी तथा एकल नृत्य में आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं लौह नगरी किरंदुल को गौरवांवित किया है। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ए के पांडे, विनोद कुमार, जितेंद्र साहू, राखी, ऋतु पांडे सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा अपने माता पिता को दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *