आँगनबाड़ी केंद्र की दीवारों में लगे टाइल्स के गिरने से 4 आदिवासी बच्चो को आई चोट, जिला अस्पताल में उपचार जारी, विभागीय मंत्री अनिला भेड़ियाँ के विधानसभा क्षेत्र की घटना

बालोद- जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक आंगनबाड़ी की दीवार में लगी टाइल्स के नीचे गिरने से 4 नौनिहाल घायल हो गए है। 2 नौनिहालो के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। घायल नौनिहालों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया हैं। जहां उनका उपचार जारी हैं। घायल बच्चो में प्रमुख रूपसे लक्ष्चित ठाकुर (4साल) योगेंद्र हल्बा (4वर्ष) राशि हल्बा (6साल) और मिताली ठाकुर (6साल) हैं। उक्त चारो बच्चे आदिवासी समाज से हैं। और यह घटना महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़ियाँ के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैसबोड़ की हैं। घटना के बाद पुलिस सहित प्रशानिक अमला मौके पर पहुच चुका हैं। घटना के बाद आंगनबाड़ी के निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 1 साल पहले बने आंगनबाड़ी के पूरे टाइल्स उखड़ने लगे हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी भी जिला अस्पताल पहुच घायल बच्चो का हालचाल जाना और उनके परिजनों से भेंट की। सोनी ने मामले में नियमानुसार कार्यवाही कर दोषियों पर कार्यवाही किये जाने के बात कही हैं। वही पूरे घटना में क्षेत्र के जनपद सदस्य राजेश चुरेन्द्र ने टाइल्स के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया हैं। बहरहाल चारो घायल बच्चो की स्तिथि ठीक हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *