महासमुंद जिले में अब तक 379.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 379.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद तहसील में 541.5 मिलीमीटर, पिथौरा में 375.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 368.5 मिलीमीटर, बागबाहरा में 322.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 288.7 मिलीमीटर बसना तहसील में दर्ज की गई।

आज 21 जुलाई को 5.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज महासमुंद तहसील में 9.3 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 8.4 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 8.0 मिलीमीटर एवं बसना तहसील में 2.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *