डायरिया की चपेट में आए 35 लोग, मोहल्ले पहुंची निगम टीम

भिलाई। बारिश के मौसम में बिमारियों में बढ़ोतरी हो जाती है। कई बार वायरल फीवर, डायरिया जैसे रोगों की चपेट में आने से लोग बहुत ज्यादा बीमार हो जाते हैं। वहीं प्रदेश में मानसून अपनी विदाई की ओर बढ़ रहा हैं और जाते-जाते भी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 35 से ज्यादा लोग डायरिया से ग्रसित हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 51 में डायरिया फ़ैल गया है। यहां 35 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि, वार्ड क्रमांक 51 में नाली के नीचे नल का कनेक्शन है और पूरे मोहल्ले में केवल एक ही बोर है। ऐसे में पूरा मोहल्ला एक ही बोर के भरोसे है। वहीं अब वार्ड में डायरिया फैलने के बाद निगम की टीम हरकत में आई। निगम की टीम तत्काल वार्ड क्रमांक 51 में पहुंची और पानी का सैंपल लिया है। निगम की टीम ने सैंपल को जांच के लिए भेजा है। वहीं सभी बीमारों का इलाज अस्पताल में जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *