घर में अचानक लगने से, 30 बकरियों की मौत

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में 30 बकरियों की मौत हो गई। जबकि 10 जानवर बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में लाखों के नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू दी है।

यह पूरी घटना करेली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात छीतापार गांव में रामसेवक रजक के घर आग लग गई। आग लगने की वजह से घर में मौजूद 30 बकरियों की मौत हो गई। लगभग 10 जानवर बुरी तरह से घायल हो गए। इस हादसे में करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शूरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *