आकाशीय बिजली की चपेट में आई 28 बकरियां, मौत

बालोद। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़ी 28 बकरियों की एक साथ मौत हो गई, वहीं चरवाहा बाल-बाल बच गया. मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पटवारी ने प्रकरण तैयार कर मालिक को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

घटना डौंडीलोहारा के टिकरापारा की है. बरसात की वजह से चरवाहा बकरियों के साथ पीपल पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, और सारी बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में 28 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पेड़ के दूसरी ओर खड़ा चरवाहा बाल-बाल बच गया.
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *