किरंदुल में 200 घंटे का माली प्रशिक्षण संपन्न, 15 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

किरंदुल। शासकीय उद्यान रोपणी किरंदुल में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत आयोजित 200 घंटे का माली प्रशिक्षण गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 25 दिवसीय इस प्रशिक्षण का आयोजन 12 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया गया।

प्रशिक्षण में विकासखंड के विभिन्न गांवों से आए 15 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें पौधरोपण से लेकर उद्यानिकी फसलों के उत्पादन, पौधों की सुरक्षा, उत्पादन बढ़ाने की तकनीक तथा कीट और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।

समापन समारोह में जिला दंतेवाड़ा के सहायक संचालक उद्यान सूरज कुमार पंसारी, उद्यान विकास अधिकारी शरबित कुजूर, किरंदुल उद्यान अधीक्षक राहुल सिंह श्याम, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी संतोष साय एवं योगिता गंधर्ला, उद्यान रोपणी के माली फूलदास बघेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के समापन पर सभी 15 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, टूलकिट बैग और 2,000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण के प्रति संतुष्टि जताते हुए प्राप्त जानकारी को किचन गार्डन और व्यावसायिक उद्यानिकी के क्षेत्र में उपयोग करने का विश्वास व्यक्त किया। अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *