सुकमा एनकाउंटर में मारे गए 2 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

सुकमा। जिले में हुए एनकाउंटर में मारे गए 2 नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इनमें पुरुष नक्सली LOS कमांडर था, जबकि महिला माओवादी पार्टी सदस्य थी। LOS कमांडर पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से 2 हथियार समेत अन्य विस्फोटक बरामद किए हैं।

दरअसल, सुकमा के थाना कूकानार क्षेत्र में डुनमपारा पुसगुन्ना के जंगल-पहाड़ इलाके में कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय माओवादियों की उपस्थिति की सूचना थी। इसी के आधार पर 11 जून को जिला पुलिस बल और DRG की संयुक्त पुलिस पार्टी को नक्सल ऑपरेशन पर निकाला गया था। जवान जब उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी।

जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने महिला समेत 2 नक्सलियों को मार गिराया। जिनकी शिनाख्त कटेकल्याण एरिया कमेटी LOS कमांडर मुचाकी बामन और सीनियर पार्टी सदस्य अनीता अवलम के रूप में हुई। इनके पास से इंसास राइफल समेत अन्य हथियार बरामद किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *