दुर्ग जिले में मिले 195 नए कोरोना संक्रमित, तीन की मौत

दुर्ग जिले में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा अपेक्षाकृत घटा है। शनिवार के मुकाबले मृत्य की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जबकि कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वालों मरीजों का आंकड़ा नए संक्रमितों से कम रहा।

दुर्ग जिले में छह फरवरी को 16 सौ 86 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। इसमें एक सौ 95 लोग नए संक्रमित पाए गए। जबकि तीन पूर्व कोरोना संक्रमितों ने रविवार को दम तोड़ दिया।

वहीं पूर्व में कोरोना संक्रमित रहे एक सौ 55 मरीज रविवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा लगातार कोरोना अनुरूप बर्ताव करने की अपील कर रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ में जाने से परहेज करना, घर से बाहर निकलने की स्थिति में मास्क अनिवार्य रूप से लगाना, नियत समय अंतराल में हाथों को धोते रहना और पर्याप्त शारीरिक दूरी के नियम का पालन की अपील की जा रही है।

साथ ही निर्धारित समयावधि में महमारी से बचाव के लिए कोरोना रोधी टीके की पहली, दूसरी और सतर्कता खुराक को लगवाने के लिए भी आग्रह किया जा रहा है।

-सप्ताह भर के कोरोना आंकड़ें.

-तिथि : नए संक्रमित : मृत्यु

06 फरवरी को 195, 03

05 फरवरी को 171, 01

04 फरवरी को 187, 07

03 फरवरी को 276, 02

02 फरवरी को 273, 07

01 फरवरी को 233, 02

31 जनवरी को 364, 05

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *