NTPC नवा रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ

नवा रायपुर। एनटीपीसी नवा रायपुर में 26 अक्टूबर को सतर्कता प्रतिज्ञा के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। इस वर्ष सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है।

इस अवसर पर डब्ल्यूआर-द्वितीय मुख्यालय कार्यालय में बिद्या नंद झा, ईडी (ओएस-आरएंडएम) और दीपु ए, जीएम (यूएसएससी-सीएंडएम) ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेजी में कर्मचारियों को सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाई। वहीं, सीबीडी भवन कार्यालय में संगीता दाश, जीएम (पीएंडएस) और पलाथोटी सुब्बाराजू, जीएम (यूएसएससी-सीएंडएम) ने हिंदी और अंग्रेजी में प्रतिज्ञा दिलाई।

कार्यक्रम से पहले के. धिनेश, एजीएम (सतर्कता) ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सप्ताहभर कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस आयोजन का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *